फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा ने पीएम मोदी के लिखे खत को बताया सबसे प्यारा, साझा कीं शादी से पहले हुई मुलाकात से जुड़ी यादें

Sat, 28 Feb 2026 07:14 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Rashmika Meets PM Modi: एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को याद करते हुए विजय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

 

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब पति-पत्नी बन चुके हैं। हालांकि, अपनी शादी से कुछ दिन पहले ये जोड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का निमंत्रण देने पहुंचा था। अब विजय ने उस पल को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें अपलोड करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। 

प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद लेने पहुंचे था कपल 

विज्ञापन

विजय ने जो तस्वीरें साझा कीं उसमें विजय और रश्मिका, पीएम मोदी के ऑफिस में उनसे मुलाकात करते दिख रहे हैं। कपल यहां पीएम को शादी का निमंत्रण देने और आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। एक तस्वीर में विजय-रश्मिका पीएम को उपहार स्वरूप शॉल देते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : X

अपनी पोस्ट में विजय ने क्या लिखा? 
इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘कुछ दिन पहले हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिले। हमने भारत के इतिहास और कहानियों के बारे में बात करते हुए अच्छा समय बिताया और उन्होंने मेरे माता-पिता को एक प्यारा पत्र भी लिखा।' विजय ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया भी किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : X
रश्मिका के हाथ में पासपोर्ट पर सबकी नजर
वहीं विजय ने जो तस्वीरें साझा की हैं इसमें से एक तस्वीर में रश्मिका के हाथ में पासपोर्ट नजर आ रहा है। इसे देखकर कई यूजर्स ने सवाल किए हैं कि पीएम मोदी से मुलाकात के वक्त रश्मिका के हाथ में पासपोर्ट क्या कर रहा है?
अब इसका कोई सटीक जवाब तो किसी को नहीं पता पर कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि वो पीएम से मुलाकात करते वक्त पहचान पत्र के तौर पर पासपोर्ट साथ ले गई हों।
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द ‘रणबाली’ में साथ दिखेंगे दोनों
विजय और रश्मिका ने बीते 26 फरवरी को उदयपुर के होटल मोमेंटोस एकाया में तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से शादी की। कपल ने देर रात शादी की तस्वीरें साझा कीं जो अब तक की इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लाइक पाने वाली तस्वीरें बन चुकी हैं। 
इसी बीच शनिवार को दोनों की अगली फिल्म ‘रणबाली’ के मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो भी साझा किया। यह विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी और शादी के बाद पहली फिल्म होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें