फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में नहीं बुलाने पर विजय से नाराज हुई छोटी फैन, एक्टर के जवाब ने जीता दिल; रश्मिका ने भी किया एक वादा

Sat, 07 Mar 2026 10:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay-Rashmika: अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। इसी बीच एक छोटी फैन का मासूम सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर विजय का जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में शादी की है। शादी के बाद उन्होंने हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। लेकिन इस बीच विजय की एक छोटी फैन उनसे नाराज हो गई कि उसे शादी में क्यों नहीं बुलाया। इस पर विजय और रश्मिका का जवाब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

विज्ञापन


‘क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं?
अब एक छोटी फैन ने एक वीडियो पोस्ट कर अपने फेवरेट एक्टर विजय से सवाल पूछी कि उसे शादी में क्यों नहीं बुलाया। वीडियो में छोटी फैन ने कहा, ‘क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? हमारा क्या? इसके बाद इस छोटी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विजय तक पहुंच गया।
 


इसके बाद विजय ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘मैं आपको घर पर लंच के लिए बुलाउंगा। अपना फेवरेट खाना और मिठाई बताओ। हम घर पर बनाकर खुशी से खाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद रश्मिका ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और उस स्पेशल फैन के लिए स्पेशल गिफ्ट देने का वादा किया। 

विज्ञापन

दोनों इस फिल्म में आएंगे नजर 
बता दें कि 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा शादी के बंधन में बंधे थे। 4 तारीख को दोनों ने हैदराबाद में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया था। इस फंक्शन में कई साउथ सेलेब्स शामिल हुए थे।

इनकी शादी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक मिले। शादी के बाद यह कपल एक फिल्म 'रणबाली' में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का रोल निभाया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें