फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Devarakonda: विजय को सपोर्ट करने पहुंचा ये साउथ स्टार, अभिनेता की फिल्म ‘किंगडम’ में भी दी आवाज

Sat, 26 Apr 2025 11:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज होगी। इस फिल्म से पहले एक इवेंट में विजय के साथ एक नामी साउथ एक्टर को देखा गया। यह एक्टर, विजय को हमेशा सपोर्ट करता है। जानिए, कौन है वो साउथ सुपरस्टार। 

विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर हैं। हिंदी पट्टी में भी उनकी डब फिल्मों को खूब देखा जाता है। जल्द ही इस एक्टर की एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह दिख रहा है, सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। हाल ही में विजय को एक इवेंट में देखा गया। यहां वह अकेले नहीं थे, उनके साथ नामी साउथ सुपरस्टार भी दिखे। 

विज्ञापन


इस एक्टर को विजय के साथ देखा गया
विजय देवरकोंडा को सूर्या के साथ एक इवेंट में देखा गया। विजय, सूर्या के साथ काफी खुश नजर आए। दोनों ने साथ में पैपराजी को फोटो भी दिए। इसके बाद अपनी बातचीत में विजय और सूर्या व्यस्त नजर आए। बताते चलें कि सूर्या ने विजय की फिल्म ‘किंगडम’ के टीजर में अपनी आवाज भी दी है। इसके लिए विजय, सूर्या को थैंक्स भी बोल चुके हैं।  
Rashmika Mandanna: क्या विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका ने मनाया जन्मदिन? दोनों की तस्वीरें देख बोले फैंस  
विज्ञापन

 

‘किंगडम’ में ये कलाकार भी शामिल 
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ एक तेलुगू कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें विजय देवरकोंडा के अलावा सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे भी नजर आएंगी। फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया है। फिल्म का पोस्टर, टीजर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा, विजय देवरकोंडा के लुक को भी काफी सराहा गया। 
VD12: विजय की 'किंगडम' को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज, तीन भाषाओं में रिलीज टीजर ने किया कमाल

निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में विजय 
विजय देवरकोंडा सिर्फ फिल्मों को लेकर चर्चा में नहीं रहते हैं। इन दिनों एक्टर का नाम रश्मिका मंदाना से जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर कॉफी डेट, वैकेशन पर देखा गया। वैसे अब तक दोनों ने इस रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार नहीं किया है। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें