फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा

Tue, 03 Mar 2026 12:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay-Rashmika: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं, और तब से ही कपल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अब उन्होंने एक बड़ी घोषणा की है। 

विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक बेहद खास और सकारात्मक कदम के साथ की है। उन्होंने शादी के कुछ ही दिनों में एक बड़ी घोषणा की है, जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना की घोषणा
विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को एक दूसरे तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इसमें लोगों को भी उन्होंने जोड़ा है। शादी के बाद विजय और रश्मिका तुम्मनपेट (तेलंगाना) गांव गए जहां गाँव वालों के बीच पूजा-पाठ के बाद उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ी घोषणा की। अब कपल ने स्थानीय सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है। 
 

कपल की ओर से सराहनीय पहल
विजय-रश्मिका ने बताया कि वे तालुक के 44 सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 और 10 के छात्रों को स्कॉलरशिप देंगे, ताकि उनके भविष्य में पढ़ाई-लिखाई के लिए आर्थिक मदद मिल सके। इस घोषणा को सुनते ही गांव के बच्चों और परिवारों ने खुशी से तालियां बजाईं और दोनों कलाकारों को बधाइयां दीं। विजय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों की स्टोरीज डालकर खुशी जाहिर की। 


यह घोषणा खास इसलिए भी है क्योंकि यह कपल अपनी शादी की खुशियां सिर्फ अपने तक नहीं, बल्कि लोगों के साथ मना रहे हैं। शादी के बाद विजय के गांव में पूजा-पाठ, मिठाई वितरण और स्वागत कार्यक्रम भी हुए, लेकिन इस तरह की स्कॉलरशिप पहल ने इस जोड़ी को फैंस के दिलों में और भी खास जगह बना दी है।

विज्ञापन

राणाबाली - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में नजर आएंगे दोनों एक्टर्स 
फैंस सोशल मीडिया पर दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं और इसे एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं। रश्मिका मंदाना और विजय दोनों साथ में फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएंगे, जो सितंबर में रिलीज होगी। ये फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें