फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viineet Kumar Singh: 'छावा' के कवि के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, रुचिरा संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगे विनीत

Thu, 01 May 2025 10:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viineet Kumar Singh: अभिनेता विनीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। वहीं, अभिनेता ने अपने होने वाले पहले बच्चे को अपनी सफलता का श्रेय भी दिया। 
विज्ञापन
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह इन दिनों अपनी सफलता का जश्न मना रहे हैं। अभिनेता को 'छावा' में कवि के किरदार और 'जाट' में उनके अभिनय के लिए सराहा गया। वहीं, अब विनीत के घर जल्द ही नई खुशियां दस्तक देने वाली हैं। विनीत और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। यह क्यूट कपल अपने जीवन के नए पड़ाव पर कदम रखने के लिए तैयार हैं। दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन

 

बेसब्री से कर रहे पहले बच्चे का इंतजार
विनीत कुमार सिंह ने इस खुशखबरी को हिंदुस्तान टाइम्स के साथ साझा किया। विनीत और रुचिरा ने नवंबर 2021 में शादी की थी और अब यह कपल अपने परिवार को बढ़ाने के लिए तैयार है। इस खास पल के बारे में बात करते हुए विनीत ने कहा, 'यह समय हमारे लिए बेहद खास है। हम दोनों बहुत खुश हैं और अपने बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सब कुछ नया लग रहा है और मैं इस हर पल को जीना चाहता हूं।'

रुचिरा ने साझा की खुशी
रुचिरा ने मुस्कुराते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, 'मैं बहुत खुश हूं। इतना कुछ हो रहा है कि मेरी भावनाएं एकदम उफान पर हैं।' इस कपल ने बताया कि गर्भावस्था ने उनकी जिंदगी को और व्यस्त कर दिया है। रुचिरा ने कहा, 'मैं हमेशा से काम में व्यस्त रहने वाली इंसान हूं, इसलिए इस समय का व्यस्तता भरा होना मुझे अच्छा लग रहा है।'
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू को है इस बात का डर, कंटेंट क्रिएटर की आत्महत्या पर जताई चिंता

पैटरनिटी लीव लेंगे विनीत
विनीत ने प्यार भरे अंदाज में कहा, 'मैं रुचिरा का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करता हूं। काम जल्दी खत्म करके मैं जल्द से जल्द घर पहुंचता हूं। मैंने अपना शेड्यूल इस तरह से व्यवस्थित किया है कि मैं उनके साथ डॉक्टर के पास जा सकूं। बच्चे के जुलाई में आने के बाद मैं पैटरनिटी लीव लेने की योजना बना रहा हूं।'
Raid 2: ओटीटी पर कब देख सकेंगे अजय देवगन की 'रेड 2'? यहां जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन

होने वाले बच्चे को दिया सफलता का श्रेय
वहीं, अभिनेता के करियर की बात करें तो 2025 विनीत के लिए शानदार रहा है। उनकी एक के बाद एक फिल्में- 'मैच फिक्सिंग', 'छावा', 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' और हाल ही में रिलीज हुई 'जाट' ने उन्हें खूब वाहवाही दिलाई। अपनी इस सफलता का श्रेय विनीत अपने होने वाले बच्चे की किस्मत को देते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'लगता है मेरे बच्चे की किस्मत मेरे साथ है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें