बेसब्री से कर रहे पहले बच्चे का इंतजार
विनीत कुमार सिंह ने इस खुशखबरी को हिंदुस्तान टाइम्स के साथ साझा किया। विनीत और रुचिरा ने नवंबर 2021 में शादी की थी और अब यह कपल अपने परिवार को बढ़ाने के लिए तैयार है। इस खास पल के बारे में बात करते हुए विनीत ने कहा, 'यह समय हमारे लिए बेहद खास है। हम दोनों बहुत खुश हैं और अपने बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सब कुछ नया लग रहा है और मैं इस हर पल को जीना चाहता हूं।'
पैटरनिटी लीव लेंगे विनीत
विनीत ने प्यार भरे अंदाज में कहा, 'मैं रुचिरा का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करता हूं। काम जल्दी खत्म करके मैं जल्द से जल्द घर पहुंचता हूं। मैंने अपना शेड्यूल इस तरह से व्यवस्थित किया है कि मैं उनके साथ डॉक्टर के पास जा सकूं। बच्चे के जुलाई में आने के बाद मैं पैटरनिटी लीव लेने की योजना बना रहा हूं।'
Raid 2: ओटीटी पर कब देख सकेंगे अजय देवगन की 'रेड 2'? यहां जानें पूरी डिटेल
होने वाले बच्चे को दिया सफलता का श्रेय
वहीं, अभिनेता के करियर की बात करें तो 2025 विनीत के लिए शानदार रहा है। उनकी एक के बाद एक फिल्में- 'मैच फिक्सिंग', 'छावा', 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' और हाल ही में रिलीज हुई 'जाट' ने उन्हें खूब वाहवाही दिलाई। अपनी इस सफलता का श्रेय विनीत अपने होने वाले बच्चे की किस्मत को देते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'लगता है मेरे बच्चे की किस्मत मेरे साथ है।'