कमांडो इमेज वाले विद्युत जमवाल और कमांडो-2 में उनकी हीरोइन अदा शर्मा के बीच रोमांस के चर्चे हैं। बॉलीवुड गलियारों में यह नई प्रेमी जोड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पहले ही अच्छे दोस्त थे परंतु इन दिनों लंदन में हो रही कमांडो-3 की शूटिंग ने दोनों को करीब ला दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है। कि शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए अदा को चोट लगी और इसके बाद विद्युत ने परदेस में हीरोइन की काफी देखभाल की। इसी दौरान दोनों नजदीक आए। जानकारों के मुताबिक विद्युत-अदा को पास लाने वाली एक बात यह है कि दोनों का केरल के शहर पलक्कड़ से गहरा संबंध है।