विद्युत ने ट्वीट कर कही यह बात
हालांकि, अदा के सह-कलाकार और दोस्त विद्युत जामवाल, फिल्म बिरादरी के उन कुछ सदस्यों में से हैं, जिन्होंने फिल्म की सफलता का जश्न मनाया है। विद्युत और अदा ने कमांडो 2 (2017) और कमांडो 3 (2019) में साथ काम किया है। दोनों फिल्मों का निर्माण द केरल स्टोरी के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। विद्युत ने अपने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस को वन वूमन आर्मी बताया है। विद्युत ने फिल्म का एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''वन मैन आर्मी...अदा शर्मा अपनी खास दोस्त है। यह चमत्कार देखकर धन्य महसूस कर रहा हूं। बहुत सारा प्यारा।''
Manoj Bajpayee: खुद की 170 करोड़ रुपये की नेटवर्थ सुन मनोज बाजपेयी के उड़ गए होश, दिया मजेदार रिएक्शन
बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही फिल्म
बता दें कि 20 दिन के बाद भी द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है, जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन में लगातार इजाफा हो रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकएंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। ट्रेलर आउट होने के बाद से ही यह फिल्म लगातार विवादों में बनी हुई थी।
Asur 2 First Look: 'असुर 2' इस दिन मचाने आ रही धमाल, फर्स्ट लुक में अरशद वारसी-बरुन सोबती बेमिसाल