फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल विद्या बन जाएंगी सिद्घार्थ की तीसरी पत्नी

Sat, 15 Dec 2012 10:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या बालन कल शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वह फिल्म वितरक और निर्माता सिद्वार्थ कपूर से शादी कर रही हैं। 24 घंटे बाद विद्या बालन,  विद्या सिद्धार्थ राय कपूर बन जायेगी। यह शादी 14 दिसंबर को हो रही है। हमेशा अपने रिश्ते पर चुप रहने वाले विद्या और सिद्धार्थ 11 दिसंबर को संगीत समारोह में पहली बार मीडिया के सामने आये और गर्मजोशी से लोगों से मुखातिब हुए। कांजिवरम सिल्क की साड़ी में विद्या बेहद ही हसीन लग रही थीं। खबर है कि दोनों लोग शुक्रवार को चेंबूर के मंदिर में शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस शादी के बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं गया है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि विद्या शादी में डिजाइनर सव्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गयी सिल्क की साड़ी पहनेंगी। विद्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में होगा। विद्या की शादी में सिर्फ दोनों परिवार के लोग ही शामिल होंगे। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन यूटीवी मोशन पिक्चर के सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर के साथ वो लंबे अरसे से डेटिंग कर रही हैं। शादी के बाद विद्या सिद्धार्थ की तीसरी बीवी होंगी।

सिद्धार्थ ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त से की थी लेकिन फिर दोनों अलग हो गये। सिद्धार्थ की दूसरी पत्नी एक टेलीविजन प्रोड्यूसर थी जो तीन साल की शादी के बाद सिद्धार्थ से अलग हो गयी, ऐसे में विद्या सिद्धार्थ की जिंदगी की तीसरी औरत होंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शादी के बाद विद्या अपना फिल्मी करियर किस तरह से आगे बढ़ाती हैं। विद्या की पिछली दो फिल्में 'डर्टी पिक्चर' और 'कहानी' सुपरहिट रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें