फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये वजहें हैं विद्या बालन की शादी टूटने की

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या बालन क्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में शादी के साइड इफेक्ट्स का सामना कर रही हैं? लंबे समय से उन्हें अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नहीं देखा गया है। खुद विद्या ने भी पिछले कुछ समय में समारोहों में आना-जाना बेहद कम कर दिया है।
विज्ञापन

अपने प्रेग्नेंट होने की खबरों को तो वह कई बार नकार चुकी हैं, लेकिन उनका पब्लिक लाइफ से गायब हो जाना रहस्यमय बना हुआ है। अब फिल्मी गलियारों में चर्चा हैं कि विद्या की शादी इन दिनों संकट के दौर से गुजर रही है। सिद्धार्थ रॉय कपूर और विद्या बालन के बीच रिश्तों में दरार आ गई है और इसी कारण विद्या इन दिनों सबकी नजरों से दूर हैं।

कोशिश कि बच जाए शादी

सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपने हाल के तमाम विदेशी दौरे भी रद्द कर दिए और वह शादी पर आए संकट को खत्म करने की कोशिशों में लगी हुई हैं।

सूत्रों का दावा है कि इस शादी पर संकट सिद्धार्थ रॉय कपूर के कारण आया है। पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में सिद्धार्थ के एक नई हीरोइनों के नजदीक होने की चर्चाएं थीं। बताया जा रहा कि पिछले साल विद्या ने ज्यादा वक्त विदेश यात्राओं और अपनी फिल्मों के प्रमोशन में गुजारा।

नहीं दे पाईं पति को ज्यादा वक्त

वह पति को ज्यादा वक्त नहीं दे पाईं। इसी दौरान सिद्धार्थ की एक हीरोइन के साथ करीबियां बढ़ गईं, जो इतनी आगे पहुंच चुकी हैं  कि उसने विद्या को परेशान कर डाला है। सूत्रों के अनुसार विद्या बीते कुछ समय से अपने माता-पिता के पास ज्यादा वक्त बिता रही हैं और इस बात ने चर्चाओं की आग में घी का काम किया है।

बताया जाता है कि इस नई हीरोइन की खबर विद्या को हो गई थी, जिसे लेकर उन्होंने सिद्धार्थ से बात भी की। हालांकि इसका संतोषजनक जवाब उन्हें नहीं मिला, जिसके बाद सूत्रों के मुताबिक विद्या ने उन पर नजर रखने का फैसला किया। इसके बाद जो बातें सामने आई, उसने दोनों के बीच दूरियां बढ़ा दी।

कैरियर भी नहीं कर रहा है पिक

सूत्रों का कहना है कि ‘डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्मों में कामयाबी के शिखर छूने के बाद ‘घनचक्कर’ और ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ के बुरी तरह फ्लॉप होने से विद्या पहले ही परेशान हैं, उस पर शादी पर आए संकट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बताया जाता है कि वह इस संकट को दूर करने के लिए पिछले दिनों वो सिद्धार्थ के साथ छुट्टियां मनाने विदेश भी गई थीं। लेकिन वहां से लौटने के बाद भी लग रहा है कि बात नहीं बनी है।
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान आए थे ये करीब

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ फिल्म प्रोड्यूसर हैं और वाल्ट डिज्नी कंपनी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। विद्या से पहले सिद्धार्थ दो बार विवाह कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी उनके बचपन की दोस्त थी और दूसरी एक फिल्म प्रोड्यूसर। 2011 में दूसरी पत्नी से तलाक लेने के बाद सिद्धार्थ ने 2012 के अंत में विद्या से शादी की थी।

विवाह से पहले विद्या के कुछ हीरो से नजदीकी रिश्तों की खबरें आती रहीं, लेकिन कभी उनके अंतरंग होने की बात सामने नहीं आई। कहा जाता है कि विद्या और सिद्धार्थ की नजदीकियां फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें