फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर पटरः हनीमून छोड़ क्यों लौटीं विद्या

Wed, 02 Jan 2013 01:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी ही बेहतरीन बेटी और बहू भी हैं। वह अपनी हर भूमिका की जिम्मेदारी समझते हुए उसे जस्टीफाई करना भी जानती हैं। शादी के बाद भी विद्या की संजीदगी बरकरार है। विद्या बालन का जन्मदिन 1 जनवरी को पड़ता है। इस बार वह एक जनवरी को हनीमून पर रहने वाली थीं।
विज्ञापन

 
वह हनीमून के लिए कैरेबियाई आइसलैंड गयी हुईं थीं। विद्या का वहां से लौटकर आने का कार्यक्रम अगले सप्ताह था। सूत्रों के अनुसार विद्या को यहां एहसास हुआ कि उन्हें जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहना चाहिए। वह उन्हें मिस कर रहे थे। फिर क्या विद्या हनीमून बीच में ही छोड़कर भारत आ गईं। उनके इस फैसले में उनके पति सिद्घार्थ राय कपूर ने पूरा साथ दिया।

विद्या ने पिछले महीने ही यूटीवी के सीईओ सिद्घार्थ राय कपूर से शादी की है। शादी के बाद विद्या बालन की पहली फिल्म 'घनचक्कर' रिलीज होगी। फिल्म जून में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
जल्द ही फिल्म में नजर आएंगी फ्रीडा
'स्लमडॉग मिलेनीयर' फिल्म के बाद इस फिल्म की अभिनेत्री फ्रीडा की अभी तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। फिल्मों का उनका संकट जल्द ही खत्म होने जा रहा है। फ्रीडा इस साल एक हिंदी फिल्म में नजर आने वाली हैं। ख़बरों की माने तो 'उड़ान' फेम निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए एप्रोच किया है। इस फिल्म की कहानी विक्रमादित्य के दोस्त नवदीप लिख रहे हैं। यह वूमन सेंट्रिक फिल्म होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट फ्रीडा को पसंद भी आई है और सबकुछ ठीक रहा तो यह फिल्म जल्द ही शूटिंग फ्लोर पर जाएगी। आइए फ्रीडा बॉलीवुड आपको याद कर रहा है।
 
बदले-बदले अंदाज में दिखेंगी सोनाक्षी
इस नए साल में सोनाक्षी सिन्हा का नया रंग पर्दे पर देखने को मिलेगा। ख़बरों की माने तो देशी अवतार में अब तक हमेशा नजर आई सोनाक्षी इस साल अपने देसी अवतार को छोड़ देंगी। सोनाक्षी के मुताबिक़ अगले साल के लिए उन्होंने 'बुलेट राजा', 'लुटेरा' और 'रैम्बो राजकुमार' जैसी फिल्में साइन की हैं। इन सभी फिल्मों में उनका लुक मॉर्डर है। अभी तक सोनाक्षी की जो भी फिल्में रिलीज हुई हैं उन सभी में सोनाक्षी का रोल देसी टच लिए हुए हैं। कपड़े से लेकर बोलचाल तक में सोनाक्षी देशी रुप में दिखी हैं। यह लुक उनके चाहने वालों को खूब रास भी आया है। अब देखना यह है कि उनके प्रशंसक उनके इस बदले रुप को कितना पसंद करते हैं।

एयर होस्टेस से भी बात नहीं करतीं कैटरीना
कैटरीना कैफ मीडिया में अपने फ्रेंडली बिहेवियर के लिए जानी जाती हैं। लेकिन उनके साथ फ्लाइट में ट्रेवल करने वाली एक एयर होस्टेस की बात पर यकीन करें तो कैटरीना का यह सिर्फ दिखावटी और बनावटी अवतार हैं। वास्तविकता में तो कैटरीना लोगों से बहुत ही रूखा बिहेव करती हैं। इस एयरहोस्टेस ने कई बार कैटरीना के साथ ट्रैवल किया है। उसके अनुसार कैटरीना फ्लाइट में किसी भी एयर होस्टेस से बात भी नहीं करतीं। जब भी कोई उनसे कुछ पूछने जाता है, वह अपनी मैनेजर से बात करने को कहती हैं। साथ ही वह कई बार एयर होस्टेस पर चिल्लाने भी लगती हैं। एक बार इसी एयर होस्टेस ने जब कैटरीना को सीट बेल्ट बांधने को कहा तो वह नाराज होकर भड़क उठी थीं। यह बाते कितनी सही हैं या गलत यह तो कैटरीना ही बता पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें