फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानें क्या? कौन है 'तुम्हारी सुलु', नया पोस्टर रिलीज

Tue, 12 Sep 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
तुम्हारी सुलु का पोस्टर
विज्ञापन
विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का नया टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर काफी अच्छा है। इसमें चेहरा तो नहीं दिखाया गया है लेकिन विद्या बालन को पीछे से दिखाया गया है। इसमें उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और घरेलू महिला की तरह चोटी बनाई हुई साथ पर्स भी टांगा हुआ है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पोस्टर में बताया गया है कि फर्स्ट लुक 15 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। विद्या इस फिल्म में आरजे की भूमिका में होंगी। इससे पहले विद्या 'लगे रहो मुन्ना भाई' में आरजे का किरदार निभा चुकी हैं। 'बेगम जान' के बाद विद्या गुलशन कुमार की इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

पढ़ें- डेब्यू करने के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार के साले, ऑडिशन के समय ये कहकर कर दिए जाते थे रिजेक्ट

फिल्म को सुरेश त्रिवेणी डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले 'मौका मौका' जैसे एड डायरेक्ट किए हैं। 'तुम्हारी सुलु' में मानव कौल उनके पति की भूमिका में हैं और नेहा धूपिया विद्या की बॉस का किरदार निभा रही हैं। विद्या की ये फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

  Second teaser poster of #TumhariSulu... First look on 14 Sept 2017... Stars Vidya Balan... Directed by Suresh Triveni. pic.twitter.com/llgDRMc1Go — taran adarsh (@taran_adarsh) September 12, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें