फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी विद्या बालन

Thu, 07 Feb 2013 12:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या बालन ने हाल ही में फिल्म 'घनचक्कर' की शूटिंग पूरी की है। अब वह अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी में जुट चुकी हैं। पिछले काफी दिनों से चर्चा थी कि विद्या बालन इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। लेकिन विद्या इस बारे में कुछ साफ-साफ बात नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


हां, उन्होंने यह जरूर स्वीकारा है कि वे जल्द ही एक और बायोपिक फिल्म में काम करेंगी। फिल्म किसके बारे में होगी इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि मुझे भी यह अफवाह सुनने में आ रही है कि मैं इंदिरा गांधी का किरदार निभाने जा रही हूं। लेकिन इस वक्त मुझे इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हो सकता है कि मैं यह किरदार करती दिखूं।

विद्या ने कहा है कि वह 'घनचक्कर' के काम से बेहद संतुष्ट हैं। यह पूछने पर कि उनकी मैरिज लाइफ कैसी चल रही है, विद्या ने कहा कि वह अपनी मैरिज ब्रेक से वापस आ चुकी हैं और अब उनका पूरा ध्यान उनके काम पर है। फिलहाल विद्या 'कहानी 2' की स्क्रिप्ट सुनने में व्यस्त हैं। खबर यह भी आ रही है कि विद्या 'डर्टी पिक्चर्स' के सीक्वल में भी काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें