विद्या ने आगे कहा, 'मुझे वह अवॉर्ड मिला, तो मैं उसके लायक ही हूंगी। किसी ने ऐसे ही वह पुरस्कार मुझे देने का फैसला तो नहीं किया होगा। ऐसा तो हर बार होता कि एक साल में कई अच्छी फिल्में आती हैं, और कई अभिनेत्रियों ने अच्छा काम किया होता है। लेकिन, पुरस्कृत वही होती है, जिसका काम साल में सबसे अच्छा रहा होता है। और मैं बहुत खुश थी कि वह अवॉर्ड मेरी फिल्म के लिए मुझे मिला।'
बता दें कि भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्मफेयर के 65वें समारोह का आयोजन इस बार भारत के उत्तर पूर्वी राज्य आसाम की राजधानी गुवाहाटी में होने जा रहा है। यह पहला मौका है जब इस समारोह के लिए मुंबई को छोड़कर कोई दूसरा शहर या राज्य चुना गया है। फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह के संचालकों ने यह फैसला किया है कि अब हर साल इस महोत्सव को भारत के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत उन्होंने आसाम से की है। इस समारोह का आयोजन 15 फरवरी को होगा, और सभी श्रेणियों में पुरस्कृत होने के लिए फिल्मों का चयन इस रविवार को मुंबई में एक मीटिंग के दौरान किया जाएगा, लेकिन विजेता की अंतिम घोषणा जाहिर है कि 15 फरवरी को ही होगी।
पढ़ें: सैफ के लिए करियर का लिटमस टेस्ट बनी जवानी जानेमन, पहले दिन इतने करोड़ कमाने पर ही होगी हिट