फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर छेड़छाड़ हुई तो विद्या बालन ने कहा- 'तमीज में रहिए'

Wed, 15 Mar 2017 06:13 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
व‌िद्या बालन
विज्ञापन
विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेगम जान' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के चलते वो हाल ही में कोलकाता गई थीं। लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट पर विद्या बालन के साथ जो कुछ हुआ उसे शायद वो कभी ना भूल पाएं।
विज्ञापन


दरअसल, एयरपोर्ट पर विद्या के साथ एक फैन ने छेड़छाड़ कर दी। जब विद्या एयरपोर्ट पहुंचीं तो एक फैन ने उनसे सेल्फी खिंचवाने के लिए कहा। विद्या सेल्फी के लिए तैयार भी हो गईं।  तभी उस शख्स ने विद्या के कंधे पर हाथ रख लिया। विद्या ये देख हैरान रह गईं। 

डेक्कन क्रॉनिकल में छपी खबर के मुताबिक, ये सब देख विद्या ने उस शख्स से हाथ रखने के मना किया। लेकिन वो व्यक्ति नहीं माना और फोटो खिंचवाते समय उसने फिर से अपना हाथ विद्या के कंधे पर रख दिया। इस पर विद्या को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सबके सामने उस फैन से चिल्लाते हुए कहा, 'तमीज में रहिए। ये आप क्या कर रहे हैं।'
विज्ञापन


एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए विद्या ने कहा, 'जब एक अजनबी, चाहे वो लड़का हो या लड़की, आपके कंधे पर हाथ रखता है तो थोड़ा असहज हो जाता है। हम पब्लिक फिगर है, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें