फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: विद्या बालन ने सोशल मीडिया पोस्ट करके लोगों को अलर्ट किया, एआई कंटेंट से बचने को कहा

Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने फैंस, ऑडियंस को एक एआई स्कैम से अलर्ट रहने को कह रही हैं। क्या है पूरा मामला जानिए?
विज्ञापन
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्या बालन को पता चला कि उनके फेक वीडियो एआई से बनाकर गलत जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इस बात की जानकारी और वो नकली एआई वीडियो भी विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

विज्ञापन


विद्या ने लिखी एक लंबी पोस्ट 
विद्या बालन ने एआई से बनाए गए अपने फेक वीडियो का एक सैंपल भी फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही एक लंबा मैसेज भी लिखा है, जिसमें विद्या लिखती हैं, ‘सोशल मीडिया, व्हाट्सएप पर इस समय कई वीडियो शेयर हो रहे हैं, जिनमें मैं दिख रही हूं। लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि ये वीडियो एआई (AI) से बनाए गए हैं और बिल्कुल गलत हैं।’ 


खुद को गलत वीडियो से अलग किया 
आगे अपनी पोस्ट में विद्या बालन लिखती हैं, ‘इन नकली वीडियो को बनाने और शेयर करने में मेरी कोई भागीदारी नहीं है। साथ ही इस कही गई बातों का मैं समर्थन नहीं करती हूं। नकली वीडियो में किए गए किसी भी दावे को मेरे कोई लेना-देना नही है। ये मेरे विचारों को नहीं दिखाता है। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि वे इस तरह की वीडियो और जानकारी को शेयर करने से पहले वैरीफाई जरूर कर लें। ऐसी गलत वीडियो से सावधान रहें।

ये खबर भी पढ़ें: Pratik Gandhi: 'आसान नहीं था, असहज था...पर उन्होंने संभाल लिया', विद्या बालन के साथ किसिंग सीन पर बोले प्रतीक

विज्ञापन


विद्या बालन इन प्रोजेक्ट्स में दिखीं
साल 2024 में विद्या बालन दो फिल्मों में दिखीं। एक फिल्म ‘दो और दो प्यार’ थी, वहीं ‘भूल भुलैया 4’ में भी वह माधुरी दीक्षित और कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं। इस साल भी वह कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं, जिसकी जानकारी अभी साझा नहीं की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें