पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि विद्या बालन प्रेग्नेंट हैं । उनकी बेबी बंप छिपाते हुए कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं । हालांकि विद्या की तरफ से इस खबर पर कोई बयान नहीं आया है । इसी बीच विद्या के अगले प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी मिली है ।
खबरों की मानें तो विद्या जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। यह एक वेब सीरीज होगी । विद्या अपने इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं । मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, विद्या भारतीय राजनीति की पॉवरफुल लेडी के लुक में खुद को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं ।