फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: विद्या बालन ने जगजाहिर कर दी कार्तिक की प्रेमी कहानी, खोला प्रेमिका से जुड़ा राज

Sun, 27 Oct 2024 04:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों कार्तिक आर्यन दिवाली पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'भूल भुलैया-3' का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। एक ऐसे ही प्रमोशन के दौरान सह कलाकार विद्या बालन ने कार्तिक के प्यार की कहानी को दर्शकों के साथ साझा कर दिया। 
 
विज्ञापन
भूल भुलैया 3 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'भूल भुलैया-3' को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'भूल भुलैया-3' के प्रमोशन के लिए ही फिल्म की कास्ट 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचीं। जल्द ही दर्शकों को यह एपिसोड देखने को मिलेगा।  कपिल के शो के प्रोमो में फिल्म की पूरी टीम काफी मस्त-मजाक करती हुई नजर आ रही है। इसी दौरान विद्या बालन ने कार्तिक की प्रेमिका से जुड़ी बात बता दी।। 

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान कार्तिक फोन पर व्यस्त रहते 
विद्या बालन कपिल के शो में खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कार्तिक की पोल खोल दी। विद्या ने सबको बताया कि यह जब 'भूल भुलैया-3' की शूटिंग हमारे साथ कर रहा था तो बीच-बीच में फोन पर व्यस्त हो जाता। इस दौरान किसी को 'लव यू, मी टू' कहता रहता। इससे हमें इनकी प्रेमिका के बारे में पता चला। 

कार्तिक आर्यन-विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम-@balanvidya, @kartikaaryan
विद्या ने छेड़ते हुए पूछा-उसका नाम तो बता दो 
विद्या ने सिर्फ कार्तिक की प्रेम कहानी को जगजाहिर नहीं किया। उन्होंने चाहा कि कार्तिक सबको अपनी प्रेमिका का नाम बताएं। विद्या ने कार्तिक की तरफ देखकर कहा- 'क्या है उसका नाम।' विद्या की बात सुनकर कार्तिक काफी शरमा गए, लेकिन बोले कुछ नहीं। 
विज्ञापन

पहले भी कई अभिनेत्रियों से जुड़ा कार्तिक का नाम 
यह पहली बार नहीं है कि कार्तिक की प्रेमिका की बात हो रही है। इससे पहले भी कई सह अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ा है। इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी शामिल हुआ लेकिन कभी भी कार्तिक ने किसी अभिनेत्री से अपने रिश्ते को ना स्वीकार किया और ना ही इससे इंकार किया। वह हमेशा ही अपने इश्क से जुड़ी बातों पर चुप्पी साधे रखते हैं। उनका फोकस अपने करियर पर अधिक है। इस समय भी वह अपनी फिल्म 'भूल भुलैया-3' पर ही पूरा ध्यान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें