फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इसलिए पंजाबी सीख रही है विद्या बालन

Tue, 29 Jan 2013 12:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या बालन पंजाबी भाषा किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपने ससुराल वालों के लिए सीखना चाहती हैं। हाल ही में सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाली विद्या का कहना है कि जब सिद्धार्थ और उनके ससुराल वाले पंजाबी में बात करते हैं तो उन्हें बहुत प्यारा लगता है।
विज्ञापन


विद्या का कहना है कि उन्हें पंजाबी भाषा को बोलने का अंदाज़ बहुत खास लग रहा है इसलिए वे भी जल्द से जल्द इस भाषा को सीखना चाहती हैं। विद्या ने कहा, "मैं अपनी आने वाली फिल्म 'घनचक्कर' में एक पंजाबी हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हूँ। इस किरदार के लिए मुझे थोड़ी-बहुत पंजाबी बोलनी पड़ी है। लेकिन अब मैं पूरी तरह से इस भाषा को सीखना चाहती हूँ।"
विज्ञापन


अब देखना है कि कब विद्या बालन फर्राटे से पंजाबी लहजे में बोलकर लोगों को चौंकाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें