फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारे भी देख सकते हैं विद्या बालन की ये फिल्म

Thu, 27 Feb 2014 08:48 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म को कुंवारे लोग भी देख सकते हैं। ऐसा इस फिल्म की अभिनेत्री का कहना है।
विज्ञापन


अभिनेत्री विद्या बालन कहती हैं कि उनकी आगामी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' सिर्फ विवाहितों के लिए नहीं है। वह मानती हैं कि हर आयुवर्ग के दर्शक इसका मजा लेंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर भी हैं।

विद्या को यकीन है, "हर किसी को फिल्म पसंद आएगी फिर चाहे वह किशोर हो, विवाहित हो, शादी करने जा रहे हों या बुजुर्ग दंपति ही क्यों न हों।"

33 वर्षीया अभिनेत्री यहां टेलीविजन धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' के सेट पर अपनी फिल्म के प्रचार के लिए एक विशेष कड़ी की शूटिंग करने आई थीं। उन्होंने कहा, "यह एक रिश्ते पर आधारित कहानी है इसलिए सभी पसंद करेंगे। यह आपको हंसाएगी और आप इससे जुड़ेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या ने कहा, "हमने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। सभी ने कहा कि उन्हें लगा मानो पर्दे पर उनकी जिंदगी दिखाई जा रही थी। मेरे ख्याल से फिल्म के निर्देशक साकेत चौधरी यही चाहते थे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें