फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ‘क्या दोनों फिर से साथ आ गए हैं?’, तमन्ना-विजय को साथ देखकर फैंस ने पूछे सवाल, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 21 Jun 2026 10:42 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का कुछ समय पहले ब्रेकअप हो गया था। अब एक बार फिर उन्हें साथ देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया। अब ब्रेकअप के काफी समय बाद उनका और तमन्ना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

विजय-तमन्ना का वीडियो हुआ वायरल 

विज्ञापन

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विजय और तमन्ना दोनों साथ में हाथ पकड़े घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग फिर से उनके साथ होने की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस मामले में अभी कोई बयान नहीं दिया है। 
 

फैंस ने पूछे सवाल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है। जहां कुछ फैन्स ने फिर से उनके साथ होने के सवाल उठाए। तो वहीं कुछ ने कहा कि अगर ये साथ आ जाते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होगी। वहीं कुछ फैंस ने प्यार भरे इमोजी शेयर किए। 

विज्ञापन

तमन्ना भाटिया- विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय और तमन्ना के रिलेशनशिप के बारे में 
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया। हालांकि, दोनों के अलग होने का कारण सामने नहीं आया। अब ब्रेकअप के काफी समय बाद विजय वर्मा और तमन्ना को साथ देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें