फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की कौशल ने शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में की शिरकत, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 08 Jul 2026 10:41 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shailesh Lodha Daughter Swara Wedding Video Viral: टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रसिद्ध अभिनेता शैलेश लोढ़ा की लाडली बेटी स्वरा की शादी में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी शामिल हुए। इस शादी के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल और शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मशहूर अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन पैलेस में हुई। इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल का लुक
इस वायरल वीडियो में विक्की कौशल सफेद शेरवानी जैकेट और काली पैंट पहने बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वेन्यू पर पहुंचते ही शैलेश लोढ़ा ने विक्की का गले लगाकर स्वागत किया और उन्हें बाकी मेहमानों से मिलवाया।

हाल ही में शैलेश ने विक्की की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि इतनी बड़ी सफलता और शोहरत मिलने के बाद भी विक्की बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं।
विज्ञापन

3 of 4
विक्की कौशल और शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों के मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर प्रशंसक ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने विक्की कौशल के अच्छे व्यवहार की तारीफ की। 'तारक मेहता' सीरियल के प्रंशसकों ने दिलीप जोशी को याद करते हुए पूछा, 'जेठालाल कहां हैं?' वहीं कुछ लोगों ने कमेंट कर पूछा कि शैलेश लोढ़ा के प्रसिद्ध शो 'तारक मेहता' के कलाकार शादी में नजर क्यों नहीं आ रहे हैं?
विज्ञापन

4 of 4
विक्की कौशल और शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे विक्की कौशल
विक्की कौशल जल्द ही मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने देरी के लिए पैपराजी से मांगी माफी, अंशुला की शादी के जश्न का हिस्सा बनने के लिए किया शुक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें