फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: एक नहीं बल्कि तीन पौराणिक किरदारों में नजर आएंगे विक्की कौशल, छावा-महावतार और अश्वत्थामा शामिल

Fri, 06 Dec 2024 03:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल सभी के पसंदीदा अभिनेता हैं। वहीं इन दिनों विक्की अपनी फिल्म छावा को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक वजह यह भी है कि फिल्म छावा की रिलीज डेट बदल दी गई है। विक्की एक नहीं बल्कि तीन पौराणिक किरदारों में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की छावा में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। तो वहीं महावतार में विक्की चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे और फिल्म अश्वत्थामा में विक्की कौशल अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। इन तीनों ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। हर एक फिल्म में विक्की का किरदार अनोखा होगा। 
विज्ञापन

 

छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा
मैडॉक फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित छावा अब 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित है। पहले यह फिल्म 19 फरवरी 2025 को रिलीज होनी थी। विक्की इससे पहले लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में काम कर चुके हैं, जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में थीं। इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'पुष्पा 2' की रिलीज को देखते हुए 'छावा' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख को बदला है। दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

महावतार - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
महावतार
निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म महावतार में विक्की कौशल चिरंजीवी परशुराम भगवान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया जा चुका है, जिसमें विक्की के लुक की काफी प्रशंसा हुई थी। फिल्म महावतार योद्धा चिरंजीवी परशुराम की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म में विक्की को भगवान परशुराम की भूमिका निभाते देखने के लिए प्रशंसक बेसब्र हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक करेंगे। फिल्म के पोस्टर और टीजर के साथ निर्देशक-निमर्ताओं ने फिल्म 'महावतार' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर साल 2026 को रिलीज होगी। विक्की ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर महावतार को लेकर एक पोस्ट जारी किया था और लिखा था, ''दिनेश विजन धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत करेंगे।'' आगे लिखा, ''अमर कौशिक द्वारा निर्देशित #महावतार में विक्की कौशल ने चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाई है।'' 
Pushpa 3: पुष्पा 2 द रूल की रिलीज के बाद पुष्पा 3 का है इंतजार, जानिए कितने साल बाद होगी रिलीज, क्या है वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें