फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर स्क्रीन पर जल्द नजर आएगा उरी अटैक, लोगो के बाद आज टीजर हुआ रिलीज

Fri, 28 Sep 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के करीब 18 जवान शहीद हुए थे। 20 सालों में भारतीय सेना पर किया गया ये सबसे बड़ा हमला माना गया। अब जल्द ही इस हमले को फिल्मी परदे पर दिखाया जाएगा। जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म निर्देशक आदित्य धर जल्द ही उरी हमले पर अपनी फिल्म लेकर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' है। गुरुवार को इस फिल्म का लोगो रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आदित्य धर ने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' की शूटिंग इस साल की शुरुआत में चालू की गई थी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आइएं। यह फिल्म पूरी तरह से रिलीज होने को तैयारी है। बात करें फिल्म के टीजर की तो इसमें विक्की कौशल सैनिक के किरदार में नजर आ रहे हैं।'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' दमदार एक्शन से भरपूर है।जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा।

इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल और यामी गौतम काफी उत्सुक भी है। इन दोनों ने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में उरी हमले और उसके जवाब में सेना की ओर से की गई कार्रवाई को दिखाया जाएगा। फिल्म के द्वारा उन सभी चीजों पर बेहद खास ध्यान दिया गया है। जब किसी आतंकी हमले के दौरान सेना को परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म से आदित्य धर बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें