विक्की कौशल-कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की ने लिखा, 'खुश हूं, आभारी हूं'
चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कैटरीना के साथ प्यारी सी फोटो शेयर की है। मां बनने के बाद तस्वीर में पहली बार कैटरीना की झलक दिखी है। इसके साथ विक्की ने कैप्शन लिखा है, 'आज का खास दिन मना रहे हैं... बेहद खुश हूं, शुक्रगुजार हूं और नींद की कमी है। चौथी वेडिंग एनिवर्सरी की हमें खूब शुभकामनाएं'।
सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं
विक्की कौशल ने पोस्ट में इस बात का जिक्र कर दिया है कि बेटे के जन्म के बाद उनकी और कैट की लाइफ में बदलाव आए हैं। माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए इन दिनों दोनों की नींद अधूरी है, मगर इसके बावजूद दोनों बेहद खुश हैं और ईश्वर के शुक्रगुजार हैं। कपल को फैंस बधाई दे रहे हैं। नेहा धूपिया से हुमा कुरैशी तक, कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
शाही अंदाज में रचाई थी विक्की-कैट ने शादी
विक्की और कैट ने राजस्थान के सिक्स सेंसिस फोर्ट बरवारा में शाही शादी रचाई थी। 07 नवंबर 2025 को इनके घर बेटे का जन्म हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उन्होंने 'छावा' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। उनकी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं।