फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: मानेकशॉ की तस्वीर देख विक्की को रोल न मिलने पर था यकीन, ऐसे मेघना ने एक्टर को बनाया सैम बहादुर

Wed, 08 Nov 2023 12:35 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में रखे गए 'सैम बहादुर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विक्की कौशल ने खुलासा किया कि मेघना गुलजार ने उन्हें साल 2018 में फिल्म 'राजी' की शूटिंग के दौरान मानेकशॉ पर बायोपिक बनाने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था।
विज्ञापन
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सैम बहादुर' का जबर्दस्त ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। सभी अभिनेता को सैम मानेकशॉ के रूप में देखकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा भी था जब विक्की कौशल को यकीन नहीं था कि उन्हें कभी यह किरदार निभाने को मिल सकता है। दरअसल, अभिनेता खुद को इतना स्मार्ट नहीं मानते थे कि वह पर्दे पर सैम मानेकशॉ का रोल अदा कर सकें। इतना ही नहीं विक्की ने फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार को भी धन्यवाद कहा।

विज्ञापन

2018 में ही मेघना ने कर ली थी फिल्म की तैयारी
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में रखे गए 'सैम बहादुर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विक्की कौशल ने खुलासा किया कि मेघना गुलजार ने उन्हें साल 2018 में फिल्म 'राजी' की शूटिंग के दौरान मानेकशॉ पर बायोपिक बनाने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था। अभिनेता बोले, 'मुझे याद है जब मेघना और मैं राजी पर काम कर रहे थे, तब पटियाला में एक शूटिंग शेड्यूल के दौरान उन्होंने मुझे बताया था कि वह आगे क्या करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि वह सैम मानेकशॉ पर एक फिल्म बनाना चाहती हैं।'
Sam Bahadur: 'पुरजा-पुरजा कट मरे..पर कबहू न छड्डे खेत..', विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन


तस्वीर देखने के बाद लगा नहीं मिलेगा रोल
विक्की कौशल ने बताया कि, 'मेरी मां और पिता दोनों पंजाब से हैं और उनसे मैंने सैम मानेकशॉ के बारे में बहुत कुछ सुना था। लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह कैसे दिखते थे इसलिए उस बातचीत के दौरान, मैंने चुपके से सैम को गूगल पर सर्च किया और उनकी तस्वीर देखी। वह तस्वीर देखने के बाद मैंने कहा था कि वह बहुत हैंडसम हैं और मुझे यह रोल नहीं मिलेगा। मुझे इस सुंदर व्यक्ति की भूमिका देने के लिए मैं मेघना को धन्यवाद देना चाहूंगा।'
विज्ञापन

Uttarakhand Bollywood: उत्तराखंड में शूटिंग पर अब मिलेगी तीन करोड़ की मदद, वेब सीरीज के लिए भी आकर्षक मौका

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
निर्माताओं के अनुसार 'सैम बहादुर' मानेकशॉ के 40 वर्षों से अधिक के करियर को प्रदर्शित करेगी। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने से लेकर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेना प्रमुख बनने तक शामिल हैं। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।  विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। बता दें, इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' से होने वाली है।
Shahrukh Khan-Farah Khan: फराह की फिल्म का निर्माण करेंगे शाहरुख खान? 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद फिर बनेगी जोड़ी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें