फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Controversy: रिलीज से पहले विक्की कौशल की 'छावा' पर विवाद, संभाजी और येसूबाई के डांस पर उठे सवाल

Fri, 24 Jan 2025 11:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Controversy: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' अगले महीने रिलीज हो रही है। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया। फिल्म की रिलीज से पहले एक सीन को लेकर इसका विरोध शुरू हो गया है। जानते हैं...
विज्ञापन
छावा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। यह ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो संभाजी महाराज पर आधारित है। विक्की कौशल फिल्म में संभाजी की भूमिका में हैं। वहीं रश्मिका मंदाना येसूबाई की भूमिका में। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद फिल्म पर विवाद शुरू हो गया है। मराठा समूह ने फिल्म के उस सीन पर आपत्ति जताई है, जिसमें संभाजी और येसूबाई को डांस करते दिखाया गया है।

विज्ञापन

रिलीज से पहले उठे सवाल
विक्की कौशल की आगामी ऐतिहासिक एक्शन फिल्म मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। अगले महीने यह सिनेमाघरों में लगेगी, मगर उससे पहले ही इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद फिल्म मुश्किलों में घिर गई है। फिल्म के एक सीन पर मराठा समूह ने आपत्ति जताई है। मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड ने फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के डांस सीक्वेंस पर आपत्ति जताई है। विक्की जहां संभाजी के रोल में हैं तो रश्मिका मंदाना येसूबाई की भूमिका में है।

ये खबर भी पढ़ें:
Sky Force Movie Day 1 Box Office: भरी ऊंची उड़ान या सुस्त रहा हाल? ओपनिंग डे पर कैसी रही 'स्काई फोर्स' की कमाई

फिल्म से सीन हटाए जाने की मांग
मराठा समूह ने फिल्म से इन सीन को हटाने की मांग रखी है। फिल्म से इस दृश्य को हटाने की मांग करते हुए संभाजी ब्रिगेड ने कहा कि उन्हें खुशी है कि संभाजी महाराज पर एक हिंदी फिल्म बनाई गई है, लेकिन इस डांस सीन के जरिए संभाजी महाराज का अपमान किया जा रहा है। इसे फिल्म से हटाया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:
Emergency Collection Day 8: थोड़ी संभली कंगना की इमरजेंसी की हालत, अजय की फिल्म हुई आजाद
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी हैं। अक्षय फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका में हैं। इनके अलावा विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, नील भूपलम, संतोष जुवेकर और प्रदीप रावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

ये खबर भी पढ़ें:
Emilia Perez: ऑस्कर में इस फिल्म को मिले 13 नॉमिनेशन फिर भी खुश नहीं फैंस, सेलिना गोमेज क्यों बनीं टारगेट? जानिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें