फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सुपरहिट तमिल फिल्म के हिन्दी रीमेक में नज़र आएंगे विक्की कौशल

Sat, 08 Jun 2019 11:29 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vicky kaushal - फोटो : file photo
विज्ञापन
विक्की कौशल ने अपनी दमदार एक्टिंग से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी जगह बना ली है और अब उन्हें एक भरोसेमंद एक्टर भी माना जाने लगा है। विक्की की पिछ्ली फिल्म और इस साल की पहली फिल्म उरी उनके लिए काफी फायदेमंद भी साबित हुई। इसके बाद से ही विक्की फिल्मकारों की फर्स्ट च्वाइस बन गए हैं।
विज्ञापन


इन दिनो विक्की भानू प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म और ऊधम सिंह पर बन रही बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की जल्द ही एक और फिल्म साइन कर सकते हैं। दरअसल पता चला है कि हाल ही में विक्की कौशल को तमिल फिल्म वीरम के हिन्दी रीमेक के लिए अप्रोच किया गया था।

इस तमिल फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अजित नज़र आए थे और यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। सूत्रों की मानें तो इसी फिल्म के हिन्दी रीमेक का नाम लैंड ऑफ लुंगी होगा, जिसे प्रोड्यूस साजिद नडियाडवाला करेंगें और इसका निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि विक्की ने फिल्म के लिए हामी भरी है या नहीं, क्योंकि इन दो फिल्मों के बाद विक्की निर्माता करण जौहर की फिल्म तख्त पर भी काम करेंगे, तो विक्की का इस साल की फिल्मों का बस्ता फुल नज़र आ रहा है।वहीं सूत्रों की मानें तो विक्की से पहले इस फिल्म के लिए खिलाड़ी अक्षय कुमार को अप्रोच किया गया था, जिन्होंने डेट्स ना मिलने की वजह से इसके लिए मना करदिया।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें