फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: कैसी रही 'वाइब' और 'दायरा' की शुरुआत? 'हनुमान अंश' के आगे कितनी हुई ‘रेजिडेंट ईविल’ की कमाई?

Sat, 19 Sep 2026 08:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' का जलवा बरकरार है। ऐसे में आइए जानते हैं नई रिलीज हुईं फिल्में 'वाइब', 'दायरा' और 'रेजिडेंट ईविल' ने कितना कलेक्शन किया है?
 
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्में 'वाइब' और 'दायरा' रिलीज हुईं। इसके साथ एक हॉलीवुड फिल्म 'रेजिडेंट ईविल' ने भी दस्तक दी। दोनों बॉलीवुड फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म भारी पड़ी है। वहीं सिनेमाघरों में पहले से 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' लगी हुईं हैं। दोनों फिल्में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'वाइब' - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी हुई 'वाइब' की कमाई?
  • 18 सितंबर को सिनेमाघरों में कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' रिलीज हुई।
  • इसमें कुणाल खेमू के अलावा प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव अहम किरदारों में हैं। 
  • पहले दिन बॉक्स ऑफिस यह फिल्म दम नहीं दिखा पाई है। 
  • शुक्रवार को इस फिल्म ने कुल 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यही इसका कुल कलेक्शन भी है।
  • धीमी शुरुआत के बावजूद, यह फिल्म जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' और इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' की ओपनिंग-डे की कमाई से आगे निकल गई। इन दोनों फिल्मों ने अपने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

दायरा - फोटो : सोशल मीडिया
कैसी रही 'दायरा' की शुरुआत?
  • फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 
  • इसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आए हैं। 
  • ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही है।
  • शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यही इसका कुल कलेक्शन है।

स्वरा भास्कर: अभिनेत्री से फहाद अहमद को मिलाने में उमर खालिद का था हाथ, फोन से शुरू हुआ था रिश्ता

रेजिडेंट ईविल - फोटो : सोशल मीडिया
‘रेजिडेंट ईविल’ का क्या है हाल?
  • ‘रेजिडेंट ईविल’ 18 सितंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो गई।
  • फिल्म का निर्देशन जैक क्रेगर ने किया है और इसमें ऑस्टिन अब्राम्स अहम किरदार में हैं।
  • पहले दिन फिल्म ने भारत में 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यही इसका कुल कलेक्शन है।

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन
  • पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी वाली फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी।
  • फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं।
  • हालांकि 15 दिन बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
  • शुक्रवार को इसने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 206.20 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' का जलवा बरकरार
  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं, मगर इसका कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • फिल्म ने शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 248.38 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें