फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर संगीतकार खय्याम की हालत गंभीर, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Aug 2019 10:30 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mohammed Zahur Khayyam - फोटो : social media
विज्ञापन
मशहूर संगीतकार खय्याम की हालत गंभीर बनी हुई है। वो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। 92 वर्षीय खय्याम के फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


एएनआई के मुताबिक, खय्याम की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है और स्थिति क्रिटिकल है। इससे पहले परिवार के सदस्यों ने बताया था कि उन्हें मुंबई के सूरज अस्पताल में भर्तीय कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

बता दें कि मोहम्मद जहूर खय्याम ने अमिताभ बच्चन की 'कभी कभी' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में अपना संगीत दिया। इसके अलावा उन्होंने 'त्रिशूल', 'नूरी', 'शोला और शबनम' जैसी फिल्मों में भी काम किया। उन्हें पद्म भूषण और संगीत नाट्यम अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें