फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज गीतकार अनवर सागर का निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 03 Jun 2020 08:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनवर सागर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार अनवर सागर का निधन हो गया, वो 70 साल के थे। बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


80 और 90 के दशक में अनवर सागर ने अपनी कलम से बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए। अक्षय कुमार और आयशा जुल्का स्टारर फिल्म 'खिलाड़ी' का गाना 'वादा रहा सनम' उन्होंने ही लिखा था। इसके अलावा उन्होंने 'याराना', 'सलामी', 'आ गले लग जा' और 'विजयपथ' जैसी कई फिल्मों में गानें लिखे।

अनवर सागर ने 90 के दशक के करीब सभी बड़े संगीतकारों के साथ काम किया। इनमें नदीम- श्रवण, राजेश रोशन, जतिन- ललित और अनु मलिक जैसे संगीतकार मुख्य हैं।

बॉलीवुड ने पिछले एक महीने में कई बड़े नामों को खो दिया। 29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था। अगले ही दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिग्गज गीतकार योगेश गौर का 29 मई को और बीते एक जून को संगीतकार वाजिद खान का निधन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें