फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन, FTII से स्नातक करने वाली केरल की पहली महिला थीं

Wed, 29 Jan 2020 07:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जमीला मलिक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दक्षिण भारत की जानी मानी अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन हो गया। जमीला ने मंगलवार को 73 साल की उम्र में दम तोड़ा। जमीला ने पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से स्नातक किया था। वो फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से स्नातक करने वाली केरल की पहली महिला थीं। जमीला तलाकशुदा थीं और अपने बेटे अंसार मलिक के साथ रहती थीं।

विज्ञापन


जमीला के परिवार का कहना है कि वो कई दिनों से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में अपने निज निवास में दम तोड़ा। जमीला ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'रैगिंग' से साल 1973 में की थी। उन्होंने लगभग 50 फिल्मों में उल्ल्खनीय भूमिकाएं निभाई हैं जिनमें पांडवपुरम, आदित्य कथा, राजहंसम और लहरी शामिल हैं।

जमीला टेलीविजन धारावाहिकों में भी सक्रिय थीं। 90 के दशक में उन्होंने दूरदर्शन में काम किया है। एक्टिंग के अलावा उन्होंने उपन्यास और रेडियो नाटक लिखने में भी हाथ आजमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें