फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकरी ने कराया था राजकपूर की इस हीरोइन का मशहूर राइटर से निकाह, फिल्म बरसात में मिला था बड़ा मौका

Wed, 25 Mar 2020 10:42 PM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अपने पति लेखक अली रजा, भतीजी समीरा खान व उनके पति फिल्म निर्माता कलीम खान के साथ अभिनेत्री निम्मी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम यहां मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के पिता मेरठ के रहने वाले थे और निम्मी का जन्म आगरा में हुआ। वह 87 साल की थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
nimmi - फोटो : amar ujala
वैलेटाइंस दिन के ठीक चार दिन बाद पैदा हुईं नवाब बानो का हिंदी फिल्मों आना भी इत्तेफाक रहा। उनकी मां वहीदन तब तक हिंदी सिनेमा में काफी शोहरत हासिल कर चुकी थीं। उनका तमाम बड़े निर्माताओं से मिलना जुलना था। नवाब बानो का नाम बदलकर निम्मी, राजकपूर ने किया। अगर फिल्म बरसात में तब तक नरगिस का नाम वह पक्का न कर चुके होते तो राजकपूर ने एक बारगी निम्मी को फिल्म बरसात की हीरोइन बनाने पर भी सोच विचार किया था।

 
विज्ञापन

3 of 4
निम्मी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म बरसात में ब्रेक पाने के बाद निम्मी ने आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महूबब जैसी तमाम ट्रेंडसेटर फिल्मों में काम किया। निम्मी के भाई के दामाद और फिल्म निर्माता कलीम खान इस बारे में बताते हैं, “निम्मी आंटी बहुत ही सहज और सरल महिला थीं। उनका हमारे घर और हमारा उनके घर अक्सर आना जाना था। मेरी पत्नी की वह बुआ हैं और मुझे बिल्कुल अपने बेटा जैसा ही मानती थीं।”

सोशल मीडिया पर उठी रामायण और महाभारत के प्रसारण की मांग
 
विज्ञापन

4 of 4
bollywood flashback nimmi - फोटो : सोशल मीडिया
जन्म के बाद निम्मी का काफी वक्त रावलपिंडी के पास ऐबटाबाद में बीता। बंटवारे के वक्त जब निम्मी की नानी बंबई आईं तो वह भी उनके साथ यहीं चली आईं। निम्मी की मौसी भी फिल्मों ज्योति के नाम से काम किया करती थीं और उनकी शादी मशहूर संगीतकार, गायक व अभिनेता जी एम दुर्रानी से हुई थी। निम्मी की शादी मशहूर लेखक एस अली रजा से हुई और ये शादी करवाने में मशहूर अभिनेता मुकरी का बड़ा हाथ रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें