फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 वर्ष की उम्र में कुमकुम ने ली अंतिम सांस, रहमताबाद कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

Tue, 28 Jul 2020 05:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेत्री कुमकुम का 86 वर्ष की आयु में निधन।
  • मुंबई के रहमताबाद कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक।
विज्ञापन
कुमकुम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2020 सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है। इस साल कई दिग्गज हस्तियां एक के बाद एक काल के गाल में समाती चली जा रही हैं। इस बीच अब मंगलवार (28-07-2020) को बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कुमकुम ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। जिसके बाद उन्हें मंगलवार दोपहर बाद मुंबई में भायखला के रहमताबाद कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


कुमकुम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जिस वजह से उनका निधन हुआ। कुमकुम का असली नाम ज़ैबुनिस्सा (Zaibunnissa) था। उनका जन्म 22 अप्रैल को बिहार के शेखपुरा (अब) में हुआ था। कुमकुम ने 1954 में बतौर डांसर बॉलीवुड में कदम रखा था। कुमकुम फिल्म 'आर पार' के गाने 'कभी आर कभी प्यार लगा तीरे नजर' में नजर आई थीं। 

इसके बाद उन्होंने मदर इंडिया, कोहिनूर, उजाला, नया दौर, सपेरा, लुटेरा, राजा और रंक, गीत, ललकार जैसी कई फिल्मों में काम किया। इनके अलावा कुमकुम भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियारी चढ़इबो' में भी कम कर चुकी हैं। ये  फिल्म 1963 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन


कुमकुम ने अपने करियर में लगभग 115 फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह अपने दौर के कई स्टार्स के संग काम कर चुकी थीं, जिनमें किशोर कुमार और गुरु दत्त का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार बाढ़ में शख्स ने बेटे और भैंसों को खोया, मदद के लिए सोनू ने बढ़ाया हाथ, इस तरह करेंगे सहायता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें