फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soumitra Chatterjee: जिंदगी की जंग हार गए सौमित्र चटर्जी, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक

Sun, 15 Nov 2020 01:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौमित्र चटर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया है। करीब 40 दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनकी सेहत में सुधार लाने के लिए हर संभव कोशिश की लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गए। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- 'श्री सौमित्र चटर्जी का निधन विश्व सिनेमा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ है। परिजनों और प्रशंसकों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा- ‘सौमित्र चटर्जी के निधन के साथ, भारतीय सिनेमा ने एक किवंदंती को खो दिया। उन्हें सत्यजीत रे की उत्कृष्ट कृतियों में यादगार प्रदर्शनों के लिए विशेष रूप से याद किया जाएगा। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपार योगदान दिया। सौमित्र चटर्जी के योगदान की वजह से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराषट्रीय सम्मान से नवाजा गया। उनके परिवार, फिल्म बिरादरी और दुनियाभर में उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति संवेदना।‘
विज्ञापन


 

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा- ''फेलुदा नहीं रहे... उन्होंने अलविदा कह दिया। वह हमेशा महान रहे। उन्होंने बंगाली सिनेमा को विश्व स्तर तक पहचान दिलाई। हम आपको याद करेंगे।''

 



सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास तक सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा,"सौमित्र चटर्जी के परिवार के सदस्यों और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। बंगाल के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक सत्यजीत रे के मास्टरपीस 'अपू' के भारत सिनेमा में योगदान देने के लिए धन्यवाद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"
 

 

 

 

विज्ञापन

अपुर संसार - फोटो : फाइल फोटो

सौमित्र लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना था कि काफी प्रयासों के बावजूद उनका फिजियोलॉजिकल सिस्टम रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा था।

बता दें कि छह अक्तूबर को सौमित्र चटर्जी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। बाद में उनका टेस्ट निगेटिव हो गया लेकिन कोविड 19 की वजह से उनके शरीर में समस्याएं बढ़ती चली गईं।

गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाली सिनेमा के बड़े अभिनेताओं में से होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की थीं। सौमित्र चटर्जी ने 1955 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' से फिल्मों में कदम रखा था। फिल्मों में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2012 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें