फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से प्राण सम्मानित

Fri, 10 May 2013 07:19 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता प्राण को शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने प्रतिष्ठित पुरस्कार दादासाहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा। उन्होंने यह अवार्ड खुद प्राण के घर पर जाकर उन्हें दिया।
विज्ञापन


खराब स्वास्थ्य के चलते ठीक न होने पर 93 वर्षीय प्राण पिछले सप्ताह आयोजित 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में नहीं जा सके थे। संभवत: यह पहला अवसर है, जब किसी कलाकार को उसके घर पर फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया है।

‘मिलन’, ‘मधुमति’, ‘कश्मीर की कली’ जैसी हिंदी फिल्मों में खलनायक की दमदार भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्राण को एक ‘स्वर्ण कमल’, प्रशस्ति पत्र, 10 लाख रुपये नगद और एक शाल प्रदान की गई।
विज्ञापन


प्राण को बांद्रा के पाली हिल स्थित उनके निवास पर जाकर तिवारी ने यह सम्मान प्रदान किया। प्राण व्हील चेयर पर थे। उनके साथ उनकी पुत्री पिंकी और पुत्र सुनील थे।

केंद्रीय मंत्री तिवारी ने कहा, ‘उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए उनके पास जा कर यह अवार्ड देना हमारी जिम्मेदारी थी। मैं हर व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं।’

यह पूछे जाने पर कि क्या प्राण को यह सम्मान देर से दिया गया, तिवारी ने कहा ‘अवार्ड के लिए एक प्रक्रिया का पालन करना होता है। निर्णायक मंडल तय करता है कि अवार्ड कब दिया जाना है।’

प्राण की बेटी पिंकी ने कहा, ‘पापा के साथ-साथ हम भी काफी खुश हैं कि केंद्रीय मंत्री खुद अवार्ड देने के लिए यहां आए। हमने एक पार्टी आयोजित की और उसका आनंद उठाया।’ उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए प्राण के बेटे सुनील ने कहा, ‘वह पहले से ठीक हैं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें