फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veer Pahariya: जब वीर ने 'कॉफी विद करण' में किए कई खुलासे, भाई शिखर-सारा-जान्हवी की खोली पोल

Thu, 30 Jan 2025 11:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कॉफी विद करण' में बातचीत के दौरान, वीर पहाड़िया ने अपने भाई शिखर पहाड़िया सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए। आइए जानते हैं वह क्या है जिसको बताने के बाद खुद वीर को शर्म आई थी।
विज्ञापन
वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@veerpahariya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर पहाड़िया इन दिनों स्काई फोर्स से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वीर की यह डेब्यू फिल्म थी। करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के दौरान वीर ने अपने भाई शिखर के अलावा सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बारे में कई बाते बताईं। 
विज्ञापन

 

शो के दौरान हुए कई खुलासे
करण जौहर के चैट शो, कॉफी विद करण में बातचीत के दौरान, फिल्म निर्माता ने वीर पहाड़िया से जब उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा और उन्हें तब आश्चर्य हुआ जब उन्होंने खुले तौर पर यह सार्वजनिक किया कि वे भाई-बहनों को डेट कर रहे हैं। कथित तौर पर करण ने कहा, "मेरा मतलब है, यह अतीत की बात है। आप दोनों ने दो भाइयों को डेट किया था। हम तीनों के बीच समानता यह है कि वे दोनों मेरी बिल्डिंग में रहते थे।" दरअसल, यहां बात जान्हवी कपूर- शिखर पहाड़िया और खुशी कपूर-वीर पहाड़िया की डेटिंग की हो रही है।
 

वीर को हुई थी हिचक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्काई फोर्स के अभिनेता (वीर पहाड़िया) ने स्वीकार किया कि इस एपिसोड के प्रसारण के बाद उनके दोस्तों ने भी उनकी खिंचाई की। उन्होंने कहा कि चूंकि उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था और वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए थे। उन्हें इस एपिसोड को देखने के बाद काफी हिचक महसूस हुई थी। वीर ने कहा, "यह सब जब हुआ तो मुझे नहीं पता था कि यह बड़ा प्लेटफॉर्म है और यह मेरे लिए थोड़ा शर्मनाक हो गया था।''

यह भी पढ़ें:
Deva-Shahid: 40 मिनट की कार ड्राइव के दौरान ऐसा क्या हुआ? पूजा हेगड़े ने कहा 'देवा' हैं सबसे अच्छे थेरेपिस्ट
विज्ञापन

ब्रेकअप की खबरें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा ने केदारनाथ से बतौर अभिनेत्री डेब्यू करने से पहले वीर पहाड़िया को डेट किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर वीर और सारा के बीच ब्रेकअप की खबरें आईं। वहीं कथित तौर पर जान्हवी और शिखर का ब्रेकअप कुछ सालों तक चला, लेकिन आखिरकार दोनों फिर से साथ आ गए।

यह भी पढ़ें:
Akshay Kumar-Priyadarshan: अक्षय ने प्रियदर्शन को दी जन्मदिन की खास बधाई, भूत बंगला निर्देशक के लिए लिखा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें