फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कीटाणु: कॉमेडी-दोस्ती और प्यार, वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की फिल्म में रोमांस की भी दिखी झलक

Tue, 22 Sep 2026 02:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prem Keetanu Trailer: वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना अपकमिंग फिल्म 'प्रेम कीटाणु' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में प्यार, दोस्ती, रोमांस और लड़की को लेकर दोस्तों में खींचतान देखने को मिली है।
 
विज्ञापन
प्रेम कीटाणु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कॉलेज लाइफ, दोस्ती और प्यार दिखाया गया है। इसके अलावा इसमें दो दोस्तों के बीच लड़की को लेकर पैदा होने वाली स्थिति की भी झलक है। ट्रेलर में रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिला है।
विज्ञापन

प्रेम कीटाणु - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
2 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वीर पहाड़िया एक लड़की (आफिया सैयद) के चक्कर में पड़ जाते हैं। उन्हें उससे प्यार हो जाता है। उनकी प्रेम कहानी अच्छी चल रही होती है। इस बीच अपार शक्ति खुराना आ जाते हैं। वीर को लगता है कि आफिया का और आपर शक्ति खुराना का चक्कर चल रहा है। इसे लेकर दोनों में गलतफहमी होती है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

प्रेम कीटाणु - फोटो : यूट्यूब
दोस्ती और प्यार पर ध्यान
फिल्म का बैकड्रॉप कॉलेज का है। ट्रेलर में कैंपस, दोस्तों के साथ मस्ती और युवाओं के बीच होने वाली नोकझोंक को दिखाया गया है। कहानी में रोमांस के साथ दोस्ती भी है। ट्रेलर में पहले प्यार को दिखाया गया है, जिसमें छोटी-सी बात भी बड़ी लगती है। बाद में दिल टूटने और गलतफहमी का दौर दिखाया गया है।

प्रेम कीटाणु - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • ‘प्रेम कीटाणु’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। 
  • फिल्म को गौरव वर्मा ने अवानिका फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। 
  • फिल्म में वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की जोड़ी खूब जमी है।  
  • ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

प्रेम कीटाणु - फोटो : यूट्यूब
 म्यूजिक ने बढ़ाई ट्रेलर की रौनक
‘प्रेम कीटाणु’ के ट्रेलर को इसके म्यूजिक ने खास बनाया है। रोमांटिक पलों के बीच अच्छे गाने सुनाई देते हैं। इसका म्यूजिक हिंदी रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाता है। ट्रेलर के विजुअल काफी अच्छे हैं। पहले जो ट्रेलर हल्के-फुल्के पलों के साथ शुरू होता है, वह बाद में भावनात्मक टकराव में बदल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें