फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं का साथ क्यों चाहती हैं वीना मलिक?

Thu, 16 May 2013 10:49 AM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक राजनीति से जुड़ना चाहती हैं और ऐसा करके वह अपने पिता के सपनों को पूरा करना चाहती हैं। हो सकता है कि वह बहुत जल्द राजनीति में दिखें।
विज्ञापन


वीना ने आईएएनएस से कहा कि उनके पिता चाहते हैं कि वह राजनीति से जुड़ें। वह अपने पिता की यह इच्छा जरूर पूरी करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए अभी खुद को परिपक्व नहीं समझतीं।

वीना के मुताबिक, उनके पिता चाहते हैं कि वह पाकिस्तान में रहें और सलवार कुर्ता पहनें। उन्होंने कहा, "मेरे पिता चाहते थे कि मैं वकील बनूं और पाकिस्तान में ही रहूं। पाकिस्तानी समाचार चैनलों से मेरे जुड़े होने को देखते हुए पिता को लगता था कि मेरा अपना अलग दृष्टिकोण हैं और मैं नेत्री बन सकती हूं।"
विज्ञापन


वीना ने कहा, "मेरे पिता मुझे सलवार कुर्ते में पसंद करते हैं और हमेशा इसी परिधान में देखना चाहते हैं। इसलिए मैं जब भी उनके साथ होती हूं तो मैं दुपट्टे के साथ सलवार कमीज ही पहनने की कोशिश करती हूं।"

वीना अपनी आने वाली हिन्दी फिल्म 'जिंदगी 50:50' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह मेरी पहली फिल्म है और भारत व पाकिस्तान में एक ही दिन प्रदर्शित होने जा रही है। मेरे माता-पिता पाकिस्तान में फिल्म देख सकते हैं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें