फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीना मलिक ने पति असद से लिया तलाक, वजह बड़ी ही दिलचस्प है

Sat, 11 Mar 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
वीना
विज्ञापन
पाकिस्तान की विवादित एक्ट्रेस वीना मलिक एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अपने बिजनेसमैन पति असद खट्टक से तलाक ले लिया है। खबरों के मुताबिक तलाक के लिए आवेदन वीना ने ही दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि इस्लाम में जब महिला खुद तलाक चाहती है तो उसे 'खुला' कहते हैं। अब वीना को 'हक मेहर' की 25 फीसदी रकम खट्टक को लौटानी होगी। वीना मलिक ने जनवरी में लाहौर की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाली थी।

अदालत ने वीना मलिक के तलाक के आवदेन को स्वीकार कर लिया और उनके पक्ष में फैसला सुनाया। कुछ समय पहले वीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके और उनके पति के बीच बहुत दिनों से अनबन हो रही है जिसके चलते वो एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते।
विज्ञापन


बता दें कि वीना और असद ने दिसंबर 2013 में दुबई में शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। खबर ये भी थी कि वीना और खट्टक काफी समय से अलग रह रहे थे। तलाक की वजह की बात करें तो वीना टीवी और फिल्मों के साथ पाकिस्तानी राजनीति से जुड़े रहना चाहती थीं लेकिन उनके पति इसके खिलाफ थे।

बता दें कि वीना अपने बयान और कारनामों से लोगों को दंग करती रहती हैं। इसी तरह वीना ने साल 2013 में शादी करके सबको चौंका दिया था। वीना मलिक भारत के शो बिग बॉस-4 में नजर आई थीं। जहां उनका अफेयर अश्मित पटेल से हो गया था। बिग बॉस के घर में वीना का बोल्ड अंदाज सबको हैरान कर देने वाला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें