हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'दाल में कुछ काला है' कि अभिनेत्री वीना मलिक के साथ हुई छेड़छाड़। आप इसे किसी फिल्म का सीन मत समझिए! बल्कि वाकई में वीना के साथ ऐसा हुआ है।
दरअसल, मैजिस्टिक पर अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' जो कि हिंदी फिल्म का रीमेक है, के लिए वीना मलिक शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग के दौरान एक सीन में वीना मलिक को उनके फैन घेर लेते हैं और पुलिस उनको हटाने के लिए डंडों का सहारा लेती है।
जब ये सीन शूट हो रहा था तो वहां मौजूद लोगों ने इसे सचमुच का लाठीचार्ज समझ लिया जिससे सेट पर अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में कुछ लोग मौके का फायदा उठा वीना मलिक के पास जा उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। ऐसे में पुलिस को उन्हें भगाने के लिए सचमुच का लाठीचार्ज करना पड़ गया। गौरतलब है कि फिल्म में वीना मलिक अभिनेत्री सिल्क स्मिता की भूमिका निभा रही हैं।