फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2: फिल्म में वेदिका नवानी ने इस तरह की थी पीरियड्स सीन की शूटिंग, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा

Sun, 30 Jul 2023 08:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, ‘ओएमजी 2’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस वेदिका नवानी ने बताया कि फिल्म में जब पीरियड्स से जुड़े सीन शूट किए गए तो उनको किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे सितारों से सजी फिल्म 'ओएमजी 2' लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट भी अब नजदीक आ रही है, मगर इसके साथ ही इसकी रिलीज के रास्तों में भी कई अड़चनें आ रही हैं। अब हाल ही में, ‘ओएमजी 2’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस वेदिका नवानी ने बताया कि फिल्म में जब पीरियड्स से जुड़े सीन शूट किए गए तो उनको किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई थी।

विज्ञापन

वेदिका नवानी ने साझा किया अनुभव 
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म  'ओएमजी 2' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो रहा है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने 20 एडिट के साथ ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। इसी बीच फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस वेदिका नवानी ने फिल्म में काम करने को लेकर अपने अनुभव साझा किया है और कुछ बड़े बयान भी दिए हैं।

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ में आइटम डांस करती दिखेगी नई अभिनेत्री, अमेरिका में जन्मी और कन्नड़ सिनेमा से की शुरुआत

फिल्म को लेकर कही यह बात
हाल ही में, एक इंटरव्यू में वेदिका नवानी ने फिल्म में काम करने को लेकर अपने अनुभव साझा किए और कहा, ‘हमारी फिल्म जिस विषय पर बनी है, उसपर विवाद होना तो तय ही था। मैं फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटिड हूं, क्योंकि इसका उद्देश्य बहुत अच्छा है।’ फिल्म स्कूलों में यौन शिक्षा के बारे में बात करते हुए वेदिका ने कहा, ‘मैं माध्यमिक विद्यालय में थी और हमारे पास जीव विज्ञान में प्रजनन अंगों के बारे में एक अध्याय था। मैं बहुत आश्चर्यचकित और हैरान थी और मैं उसे पढ़ते हुए बहुत हैरान थी साथ ही मुझे काफी शर्म भी आ रही थी।’

 

The Kashmir Files Unreported: द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब Zee 5 पर देगी दस्तक

विज्ञापन

फिल्म में ऐसे हुई थी पीरियड्स सीन की शूटिंग
इंटरव्यू में आगे वेदिका ने अपने पीरियड्स को लेकर बात करते हुए कहा, ‘फिल्म में भी पीरियड्स पर बात की गई है। फिल्म में जब उस सीन की शूटिंग हो रही  थी तो सभी चीजों का बहुत अच्छे से ध्यान रखा गया था। इस कारण मुझे सीन को शूट करने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं हुई थी। आपको बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरुण गोविल, गोविंद नामदेव भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें