फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vedang Raina Hrithik Roshan: एक-दूजे को पंच करते नजर आए ऋतिक रोशन-वेदांग रैना, जानिए क्या है पूरा माजरा

Fri, 23 May 2025 11:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Post: 'जिगरा' एक्टर वेदांग रैना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ कूल अंदाज में पंच करते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
ऋतिक रोशन-वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वेदांग रैना ने 6 साल बाद ऋतिक रोशन के साथ इतिहास दोहराया है। अभिनेता ने हाल ही में एक फिटनेस ब्रांड के लिए ऋतिक रोशन के साथ शूटिंग की थी और इंस्टाग्राम पर शूट की कुछ झलकियां साझा करते हुए, वेदांग ने याद किया कि कैसे उनका पहला मॉडलिंग असाइनमेंट भी 'कृष' अभिनेता के साथ ही था। 
विज्ञापन

 

वेदांग का पोस्ट
वेदांग ने ऋतिक के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'असली फुल सर्कल पल। मेरा पहला मॉडलिंग गिग (और पहला पेचेक)। मैं कभी नहीं भूलूंगा कि मैं इसे लेकर कितना उत्साहित था। 6 साल बाद और शूटिंग के साथ @hrithikroshanसर फिर से। पहले भी फैनबॉय था और अब भी फैनबॉय है।'

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
ओरी ने कमेंट में लिखा, '15 से 25 तक', वीर पहाड़िया ने कमेंट में इमोजी पोस्ट किया। एक्टर अक्षय शर्मा ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। वहीं एक फैन ने लिखा, 'आशा और प्रार्थना है कि आप दोनों को एक साथ किसी फिल्म में देखूं', एक और फैन ने लिखा, 'एक फ्रेम में दो खूबसूरत पुरुष।' 

यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने 'केसरी वीर' एक्टर सूरज पंचोली के साथ तस्वीरें कीं शेयर, लिखा- 'अभी रात है सुबह...'
 
विज्ञापन

ऋतिक का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में War 2 का पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। 'वॉर 2' के टीजर में ऋतिक के अलावा जूनियर एनटीआर का एक्शन और कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक काफी चर्चा में रहा। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Cannes 2025: सॉसर हैट में स्टाइलिश नजर आईं जान्हवी कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला बेटी आराध्या का साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें