फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मनाएंगे वत्सल-इशिता

Wed, 27 Nov 2019 04:05 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Vatsal Sheth, Ishita Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री के रोमांटिक कपल में शुमार वत्सल सेठ और इशिता दत्ता 28 नवंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह कपल इस दिन को और भी खास बनाने के लिए मालदीव में एक साथ समय गुजारने वाला है। दोनों 28 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।

विज्ञापन


मालदीव रवाना होने से पहले वत्सल ने सालगिरह को खास बनाने की योजना के बारे में विस्तार से बातचीत की। उनके मुताबिक, 'यह बहुत ही खास दिन है। हम एक बार शादी करते हैं जिसके बाद इसका जश्न मनाना और साथ तय कर चुके सफर को याद करना बेहद जरूरी है। इशिता के साथ अब तक का सफर काफी सुहावना रहा है।' 

विज्ञापन

Vatsal Sheth, Ishita Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
वत्सल के अनुसार, 'हम दोनों को ही मालदीव का समुद्र और वहां का वातावरण काफी पसंद है। हमारे अनुसार ऐसे खास दिन को सेलिब्रेट करने का इससे अच्छी जगह हो ही नहीं सकती है।' 

वत्सल ने आगे बताया कि हम दोनों ही इन दिनों शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए यह हमारे लिए थोड़ा थकान भरे रहने वाला है। हम अपने शूट से सीधे एयरपोर्ट रवाना होंगे और वापस लौटने के बाद भी हम सीधे सेट पर जाएंगे। जहां मैं स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में व्यस्त हूं तो वहीं इशिता 'बेपनाह प्यार' की शूटिंग में बिजी हैं।  

पढ़ें: निर्माता ने खुद ही इंटरनेट पर लीक कर दिया कमांडो 3 में विद्युत की एंट्री का ये सीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें