अभिनेता वरुण तेज अपनी आगामी फिल्म 'गांडीवधारी अर्जुन' को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने बुधवार को इस फिल्म का प्री टीजर जारी किया है। साथ ही बताया है कि टीजर भी जल्द रिलीज होगा। बता दें कि प्रवीण सत्तारू द्वारा निर्देशित 'गांडीवधारी अर्जुन' एक अल्ट्रा-स्टाइलिश जासूसी एक्शन फिल्म है। फिल्म का प्री-टीजर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा।