वरुण को पारिवारिक मसाला फिल्में पसंद, स्पोर्ट्स बायोपिक में निभाना चाहेंगे रोल
बॉलीवुड अभिनेता वरुण मित्रा का कहना है कि उन्हें पारिवारिक मसाला फिल्मों में काम करना बहुत पसंद है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी अपना सफर शुरू कर रहे हैं, इसलिए अभी खुद को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो पाए हैं। वरुण के मुताबिक अभी वह खुद से भी यही पूछते हैं कि किस तरह की फिल्मों के लिए उन्हें बनाया गया है। लेकिन उन्होंने पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों के प्रति अपनी रुचि को स्वीकार किया।
उन्होंने कहा कि वह ‘कपूर एंड संस’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद करेंगे। बायोपिक में काम करने के सवाल पर कहा कि, ‘मैं स्पोर्ट्स बायोपिक करना चाहूंगा। खिलाड़ी मुझे प्रेरित करते हैं। ऐसी बहुत सी प्रतिभाएं हैं, जिनकी कहानी दुनिया को बताई जानी चाहिए। मैं उन्हीं में से किसी कहानी का हिस्सा बनना चाहूंगा।’