फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Dhawan Birthday: मशहूर अभिनेता हैं वरुण धवन के ताऊ अनिल, क्यों नहीं करते भाई डेविड के साथ काम?

Wed, 27 Nov 2024 08:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज बॉलीवुड और टीवी के मशहूर अभिनेता अनिल धवन का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
 
विज्ञापन
अनिल धवन - फोटो : anildhawan_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल धवन टेलीविजन और हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। अनिल बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के ताऊ हैं और निर्देशक डेविड धवन के बड़े भाई हैं। धवन फैमिली में होते हुए भी अनिल ने डेविड के साथ बहुत कम फिल्मों में काम किया है। आज अनिल के जन्मदिन पर आपको बताते है कि आखिर क्यों अनिल ने धवन प्रोडक्शन के साथ कम फिल्में की हैं।
विज्ञापन


अनिल का करियर
अनिल धवन एक भारतीय अभिनेता हैं, जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। अनिल ने चेतना (1970) से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और इसके बाद पिया का घर में एक बड़ी हिट फिल्म दी हैं। इसके बाद अच्छी फिल्मों का सिलसिला यूं ही चलता रहा। उसके बाद 2018 में एक अरसे बाद फिल्म अंधाधुन में नजर आए थे।

अनिल का कानपुर से क्या है नाता
अनिल धवन का नाता उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से काफी पुराना है। उनके पिता मदन लाल धवन यूको बैंक में एजीएम थे। अनिल ने सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल, कानपुर से हाई स्कूल किया और क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से स्नातक की परीक्षा पास की। बाद में अनिल ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय में डिप्लोमा हासिल किया। वहीं अनिल के बेटे की बेटी अंजिनी हैं, जिन्होंने फिल्म बिन्नी एंड फैमिली से डेब्यू किया। उनके बेटे अभिनेता सिद्धार्थ धवन हैं। निर्देशक डेविड धवन उनके भाई हैं, जिनके बेटे निर्देशक रोहित धवन और अभिनेता वरुण धवन हैं।
विज्ञापन


क्यों नहीं किया भाई डेविड के साथ काम
अनिल धवन एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अनिल बॉलीवुड निर्देशक डेविड धवन के बड़े भाई हैं और इस नाते बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के ताऊ हैं। अनिल ने एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह अपने निर्देशक भाई डेविड धवन के साथ काम क्यों नहीं करते हैं तो इस पर अनिल ने कहा, ''मैं हमेशा अपने भाई के साथ काम नहीं कर सकता। हर फिल्म पर मेकर्स के पैसे और मेहनत होती है। ऐसे में सिर्फ निर्देशक का भाई होने पर फिल्म उनके साथ करना सही नहीं है क्योंकि मैं किसी फिल्म में ना तो शक्ति कपूर की जगह ले सकता हूं और ना ही कादर खान की। मैंने डेविड के साथ 'हीरो नंबर 1' और 'हसीना मान जायेगी' जैसी फिल्में की हैं।''
विज्ञापन

Athiya Shetty: मां बनने वाली अथिया ने सफेद एथनिक आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें