यह सीन एक कार्यक्रम का है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में जैसे ही वरूण धवन ने आलिया भट्ट की ड्रेस पीछे से ठीक करने का प्रयास किया आलिया भट्ट असहज हो गईं। उनके चेहरे पर इस बात के संकेत साफ दिख रहे हैं कि आलिया को यह पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
अर्जुन भी कर चुके हैं ऐसा
आलिया के साथ अर्जुन कपूर भी ऐसा कर चुके हैं। फिल्म 2 स्टेट्स के प्रमोशन के दौरान एक भावुक क्षणों में अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट को चूमने का प्रयास किया। आलिया इससे असहज दिखीं और उन्होंने खुद को पीछे करने का प्रयास किया।
आमतौर पर फिल्मों के प्रमोशन के दौरान नायक और नायिका एक-दूजे के कितने करीब हैं इसे दिखाने के लिए एक दूसरे की तारीफ के साथ एक- दूजे को टच भी करते हैं। कई बार यह मामला चुंबन तक पहुंच जाता है।