फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलिंग पर वरुण धवन ने किया चौंकाने वाले खुलासा, बोले- ‘क्रिएटर्स को खरीदकर नैरेटिव सेट करवा सकते हैं…’

Fri, 27 Mar 2026 02:47 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan Talk About Online Trolling: पिछले दिनों वरुण धवन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अपने लुक को लेकर ट्रोल हुए थे। साथ ही उनके दोस्त अर्जुन कपूर भी बुरी तरह से ट्रोलिंग का शिकार हुए। हाल ही में वरुण धवन ने ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन सेलेब्स की ट्रोलिंग से काफी परेशान हैं। वह मजाक करने को गलत नहीं मानते हैं लेकिन जब लोग सोशल मीडिया पर पर्सनल कमेंट करते हुए ट्रोलिंग करते हैं तो यह बात वरुण धवन को बहुत बुरी लगती है। हालिया एक पॉडकास्ट में वरुण धवन ने ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बात की है। 

ट्रोलिंग को लेकर क्या बोले वरुण धवन?

विज्ञापन

युवा नाम के यूट्यूब चैनल पर वरुण धवन ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा की है। इसी बातचीत में वह ट्रोलिंग का जिक्र भी करते हैं। वरुण कहते हैं, ‘देखिए, जो बात मजेदार है, वह मजेदार है। मैं भी उस पर हंस सकता हूं। लेकिन मुझे यह समझ नहीं आता कि लोग किसी इंसान को नीचा दिखाने के लिए गाली क्यों देते हैं? मजाक उड़ाओ, यह बात ठीक है। लेकिन आपको इतना पर्सनल होने की जरूरत नहीं है। मजाक उड़ाओ ना, कोई तुम्हें रोक नहीं रहा है। मुझे नहीं लगता कि आप लोगों को रोक भी सकते हैं और हमें रोकना भी नहीं चाहिए।’ यह सब बातें वरुण धवन ने पिछले दिनों अर्जुन कपूर के साथ हुई ट्रोलिंग को लेकर कहीं। दरअसल, अर्जुन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने पर्सनल कमेंट कर दिए थे। 

ये खबर भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर के कादर खान वाले एक्ट पर फिदा हुए वरुण धवन, कहा- यह सिर्फ मिमिक्री नहीं 

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण ने बताया नैरेटिव सेट किया जा सकता है
वरुण धवन आगे इंटरव्यू में कहते हैं, ‘हम पब्लिक फिगर्स हैं इसलिए लोगों को आपकी आलोचना करने का अधिकार है। आपको इस कंडीशन के साथ ही रहना होगा। मैं इसके साथ पूरी तरह से एडजस्ट कर चुका हूं। सोशल मीडिया के काफी फायदे भी मिलते हैं। आज हम यहां ऑडियंस की वजह से ही हैं। लेकिन जब लोग बकवास चीजों के लिए पैसे देने लगते हैं, जब लोग फर्जी चीजें करने लगते हैं। तब बात बिगड़ जाती है। आज के जमाने में चीजों को मैनिपुलेट किया जा सकता है। मैं इस बारे में झूठ नहीं बोल सकता हूं। आप कई क्रिएटर्स को खरीदकर कोई नैरेटिव सेट करवा सकते हैं या नहीं भी करवा सकते।’ इस तरह वरुण धवन ने ट्रोलिंग के पीछे की एक सच्चाई जगजाहिर कर दी है। 

इस फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन
इस साल की शुरुआत में वरुण धवन फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे। वह अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन की एक फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें