फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जुड़वा 2' का ट्रेलर रिलीज, वरुण धवन का डबल धमाका

Mon, 21 Aug 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
जुड़वा 2
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'जुड़वा 2' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। फिल्म के ट्रेलर में वरुण धवन का प्रेम और राजा नाम से डबल रोल दिखाया गया है, जिसमें प्रेम नाम का लड़का बेहद सीधा है जबकि राजा नाम का लड़का बिंदास हरफन मौला है।  
विज्ञापन


इससे पहले फिल्म के मेकर्स फिल्म का पोस्टर रिलीज कर जैकलीन और तापसी को इंट्रोड्यूस कर चुके हैं। बता दें फिल्म 'जुड़वा 2' में वरुण धवन डबल रोल में दिखने वाले हैं, जबकि जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू उनके लव-इंट्रेस्ट बनेंगी। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे।

पढ़ें- पहली बार वरुण धवन के साथ रोमांस करेंगी दीपिका, उम्र में है इतना फर्क

अनुपम खेर और राजपाल यादव सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे। वरुण के पापा यानि डेविड धवन ही इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म 29 सितम्बर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1997 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वल 'जुड़वा 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें